Sat. Aug 15th, 2026
IMG_20260810_191826

 

 

अजमेर, 10 अगस्त। देश की प्रतिष्ठित कम्पनी होण्डा कार इण्डिया लिमिटेड टपूकडा, अलवर (राजस्थान) द्वारा माखुपुरा स्थित आईटीआई में बुधवार, 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कैम्पस आयोजित किया जाएगा। उक्त कैम्पस में विभिन्न व्यवसायों मोटर मैकेनिक, रेफ्रीजरेशन मैकेनिक, इलैक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलैक्ट्रोनिक्स, मशीनिष्ट, टर्नर, वेल्डर, फिटर, मैकेनिक डीजल आदि व्यवसायों में आईटीआई पास पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेगें। कैम्पस में आई टी आई पास फ्र्रेशर को अप्रेन्टिसशिप में लिया जाएगा। एक से दो वर्ष अनुभव रखने वाले को फिक्स टर्म में रखा जाएगा। कुल जॉब वेकेन्सी 250 हैं। अप्रेन्टिसशिप के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई हैं तथा फिक्स टर्म में आयु सीमा 19 से 25 वर्ष रखी गई है। अप्रेन्टिसशिप में वेतनमान न्यूनतम 15 हजार रूपये मासिक एवं फिक्स टर्म में अनुभव आधार पर 27 हजार 500 रूपये प्रतिमाह देय होगा। संस्थान के उपनिदेशक श्री कृष्ण मोहन जांॅगिड ने बताया कि प्लेसमेंट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज मय फोटोकॉपी एवं आधारकार्ड लेकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए आह्वान किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *