Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260807_161724

अजमेर। कांग्रेस में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले टिकट वितरण और संगठन की कार्यशैली को लेकर अंदरूनी कलह और मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक तरफ पार्टी ‘कांग्रेस आपके द्वार’ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ विरोधी गुटों और नेताओं ने कार्यकर्ता संवाद बैठकें कर अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है। टिकट वितरण को लेकर खींचतान सामने आई। आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर टिकटों के दावेदारों और स्थानीय नेतृत्व के बीच वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। शहर कांग्रेस के आधिकारिक अभियानों के समांतर असंतुष्ट नेताओं द्वारा अलग से कार्यकर्ता संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के भीतर ही कुछ नेताओं ने संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर पार्टी को कमजोर करने और मनमाने तरीके से काम करने के आरोप लगाए हैं।

One thought on “अजमेर में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरुनी कलह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *