अजमेर। अजमेर शहर के JLN अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने लंबे समय से वेतन और पीएफ (PF) नहीं मिलने के कारण कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को पिछले 3 से 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। कई महीनों से पीएफ जमा नहीं होने से रोष है। घर चलाने और दैनिक खर्चों में आ रही दिक्कतों के चलते यह कदम उठाया गया है।अस्पताल में पर्ची काउंटर और दवा वितरण व्यवस्था पर असर पड़ा है। अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों ने कर्मचारियों को वार्ता के बाद जल्द समाधान का भरोसा दिया है।