अजमेर। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 अगस्त के बीच अजमेर संभाग में नया तंत्र सक्रिय होने से अगले 3 दिनों तक कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ रही है। मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम तापमान लगभग 31°C से 33°C और न्यूनतम 23°C से 26°C के बीच रहेगा। आनासागर और अन्य स्थानीय जलाशयों में लगातार पानी की आवक जारी है।