अजमेर। अजमेर शहर में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों मंगलवार और बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा। और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। रुक-रुक कर बौछारें और मेघ गर्जन की संभावना है। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। बिजली सुरक्षा की दृष्टी से खुले खंभों और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।