अजमेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का शनिवार एक अगस्त को अजमेर आने का कार्यक्रम है। श्री बागडे दोपहर 1.50 बजे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित 39वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।