Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260728_164149

 

 

अजमेर, 28 जुलाई। गुरू पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा गणवेश के लिए छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी कर शैक्षिक गुणवत्ता के लिए मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ किया जाएगा। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों से वर्चुअली संवाद भी किया जाएगा। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर सभागार में बुधवार 29 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल के अनुसार कार्यक्रम के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *