Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260727_202129

 

 

अजमेर 27 जुलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर केन्द्र के तत्वावधान में आज दयानन्द कॉलेज में सभी संकायों के युवा विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के दयानन्द कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।

*प्राचार्य डा० लक्ष्मीकांत* के निर्देशन एवं माय भारत अजमेर के *जिला युवा अधिकारी जयेश मीना* के मार्गदर्शन में कॉलेज के लगभग 550 युवाओं का पंजीकरण किया गया । प्राचार्य ने इस अवसर पर भारत सरकार के इस माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया ।

जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने युवाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को समझाया । पंजीकरण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों को *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत* की शपथ दिलाई गई। माय भारत अजमेर के इस सम्पूर्ण पंजीकरण प्रक्रिया में महाराणा प्रताप युवा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह नेगी एवं लोकेन्द्र सिसोदिया का पूर्ण सहयोग रहा । वीर शिवाजी युवा मंडल सदस्य मृगेश वशिष्ठ एवं सरा शर्मा ने आर्यन कॉलेज में पंजीकरण प्रक्रिया करवाई ।

कार्यक्रम में वी.एम.ओ.यू कोटा के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुरोध गोधा, एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकाटी डॉ. नरेश, वी.एम.ओ.यू डी.ए.वी कॉलेज अजमेर समन्वयक डा० महावीर, सी.सी.ए डीन डा. उन्नति शर्मा सहित सभी संकायों के अधिव्ठाता एवं व्याख्यातागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *