Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260727_165936

 

अजमेर। राजस्थान में लगभग 25 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में नया प्रस्ताव और नियमों का प्रारूप तैयार किया गया है। जिसके तहत आगामी कैबिनेट बैठक में मुहर लगने की संभावना है। और अगस्त 2026 तक विज्ञप्ति जारी हो सकती है। प्रदेशभर के निकायों में लगभग 24,752 से 25,000 पदों पर भर्ती होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार चयन राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत होगा। जिसमें चयनित युवाओं को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। पांच साल के दौरान काम संतोषजनक पाए जाने पर ही कर्मचारियों को पक्की नौकरी (स्थायी नियुक्ति) मिलेगी स्थानीय निकाय विभाग (LSG) के अनुसार इसमें किसी एक समाज को विशेष प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। बल्कि आरक्षण कोटे के नियमों से चयन होगा। संगठनों और वाल्मीकि समाज ने 5 साल के संविदा/प्रोबेशन नियम का कड़ा विरोध किया है।वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग समाप्त करने और जल्द से जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *