Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260727_162810

अजमेर। अजमेर शहर में नाबालिग लड़की को बेचने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के मामले में पुलिस अब तक चार महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में मुख्य महिला आरोपियों में नूरजहां नामक महिला शामिल है, जिसके खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। यह गंभीर मामला अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां 13 जुलाई 2026 को मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग), नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन शादी करवाने के उद्देश्य से उसे कथित तौर पर 38 हजार रुपये में बेचा गया था। 27 जुलाई 2026 को अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA), नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। आरोपी महिलाओं के अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *