अजमेर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। DMRC के अपडेट के मुताबिक, ये 16 स्टेशन अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। और यहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा चालू रखी गई है।