Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260707_153359

 

अजमेर, 7 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर में 119, बुढ़ा पुष्कर में 37, गोविन्दगढ़ में 54, पुष्कर में 51, नसीराबाद में 30.50, पीसांगन में 58, मांगलियावास में 11, गेगल में 13, रूपनगढ़ में 21, किशनगढ़ में 22, श्रीनगर में 8, बान्दरसिन्दरी में 12.5, अरांई में 89.50, सरवाड़ तहसील में 67, सरवाड़ पुलिस थाना में 67, गोयला में 37, केकड़ी में 162, सावर में 189 तथा भिनाय में 65 मिली मीटर पानी बरसा है। जिले में अब तक 1113.50 एमएम औसत वर्षा हुई है। गत वर्ष की तुलना में अब तक 6.76 प्रतिशत वर्षा अधिक रिकार्ड की गई है।

 

*अजमेर जिले के बांधों में पानी की स्थिति*

 

अजमेर, 7 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाड़िया बांध में 1.8 मीटर, रामसर में 6 फीट 7 इंच, मदन सरोवर धानवा में 3 फीट, बिसुन्दनी बांध में 1.10 मीटर, आनासागर में 10 फीट 11 इंच तथा ताज सरोवर अरनिया में एक फीट 5 इंच पानी भरा है। इसी प्रकार पारा प्रथम में 3 फीट, लोरडी सागर में एक फीट 4 इंच, पारा द्वितीय में एक फीट, फायसागर में 20 फीट 10 इंच तथा शिवसागर न्यारा में 11 फीट 5 इंच पानी भरा है।

One thought on “अजमेर जिले में वर्षा और बांधों में पानी की स्थिति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *