Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260705_125255

अजमेर। अजमेर जिले में 94 केंद्रों पर एलडीसी (LDC) और कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया है। जिसमें 30,936 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पारियों (सुबह 9:30 से 12:30 और दोपहर 3:00 से 6:00) में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अजमेर सहित पूरे राजस्थान में इस भर्ती परीक्षा (कुल 10,644 पद) को लेकर सुरक्षा और मॉनिटरिंग के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच, मेटल डिटेक्टर से चेकिंग और फेस स्कैनिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। कुछ केंद्रों (जैसे ईस्ट प्वाइंट स्कूल) पर शुरुआती समय में प्रवेश में देरी को लेकर अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा। राजस्थान में आज क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा है। इस भर्ती परीक्षा में करीब 5.80 लाख उम्मीदवार आज शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में होगी। जो कि कुल दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई है। जो कि दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। जो कि शाम 6 बजे तक हुई।

One thought on “अजमेर में LDC परीक्षा: गहन जांच के बाद दी एंट्री”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *