Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260628_145630

अजमेर। अजमेर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 28 जून से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के 3.33 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन (रविवार) जिले भर में स्थापित विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। पहले दिन जो बच्चे बूथों पर दवा पीने से वंचित रह गए हैं, उन्हें कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अगले दो दिन (सोमवार और मंगलवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

One thought on “अजमेर में शुरू हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *