Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260628_142224

अजमेर। अजमेर जिले के भीनाय थाना क्षेत्र स्थित बांदनवाड़ा के खेड़ी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, मारपीट और हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजमेर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और हिंसक वारदात सामने आई थी। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। यह पूरा बवाल शुक्रवार देर रात भिनाय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांदनवाड़ा-खेड़ी टोल प्लाजा पर हुआ। महज चंद रुपयों के टोल टैक्स को लेकर शुरू हुई मामूली बहस कुछ ही मिनटों में एक बड़े हिंसक संग्राम में बदल गई थी। ट्रक ड्राइवरों की बेकाबू भीड़ ने टोल नाके को मानो जंग का मैदान बना दिया और वहां जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान टोल पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *