Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260628_141055

अजमेर। अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के जेठाना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ 66 वर्षीय दूध व्यापारी सोहन देपन की अपनी ही भैंस के हमले से मौत हो गई। घटना के दौरान वे अपने बाड़े में मवेशियों को चारा-पानी डाल रहे थे। तभी अचानक एक भैंस भड़क गई। बाड़े में चारा डालते समय भैंस ने सींग मारकर उन्हें हवा में उछाल दिया। जमीन पर गिरते समय उनका सिर भैंस बांधने वाले लकड़ी के खूंटे से जा टकराया। जिससे वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *