अजमेर। अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। मृतक अपने पिता के काम पर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गेगल थाना क्षेत्र, माकड़वाली गांव के पास। 18 वर्षीय चेतन सिंह रावत (पिता- गोवर्धन सिंह रावत) है। मृतक चेतन सुबह अपने पिता के काम पर जा रहा था।