अजमेर। अजमेर जिले में शुक्रवार देर रात भिनाय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांदनवाड़ा-खेड़ी टोल प्लाजा पर हुआ। महज चंद रुपयों के टोल टैक्स को लेकर शुरू हुई मामूली बहस कुछ ही मिनटों में एक बड़े हिंसक संग्राम में बदल गई। ट्रक ड्राइवरों की बेकाबू भीड़ ने टोल नाके को मानो जंग का मैदान बना दिया और वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान टोल पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई।