अजमेर। अजमेर शहर में मार्केटिंग रील के लिए ‘गन ड्रामा’ का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुकानों और उत्पादों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर खतरनाक हथियारों (बंदूक) का खुलेआम इस्तेमाल करने और खौफ पैदा करने वाले वीडियो बनाए जा रहे हैं। अजमेर शहर में एक दुकान के प्रचार (प्रमोशन) के लिए बनाई गई एक रील वायरल हुई है। जिसमें एक युवक को हाथ में बंदूक लहराते हुए दिखाया गया था।