Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260517_163117

अजमेर। अजमेर शहर के गेगल थाना क्षेत्र में एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शादी के विवाद से जुड़ी है। पीड़ित युवक ने करीब पांच महीने पहले एक तलाकशुदा महिला से शादी की थी, जिससे महिला के परिजन और पूर्व ससुराल पक्ष नाराज थे। आरोपियों ने गगवाना गांव से युवक का अपहरण किया और उसे बीर गांव ले जाकर बंधक बना लिया। वहां युवक को बेरहमी से पीटा गया। उसे जूतों की माला पहनाई गई और कथित तौर पर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने इस पूरी क्रूरता का वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अजमेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *