अजमेर। NEET (नीट) 2026 की परीक्षा रद्द हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। NTA की तरफ से घोषणा की गई है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नई तारीखों पर फिर से आयोजित की जाएगी। NTA ने यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया है। पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।