Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260504_200134

 

 

अजमेर, 4 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) माखूपुरा में देश की प्रतिष्ठित कंपनी दी हाई-टेक गियर्स लिमिटेड द्वारा 7 एवं 8 मई को प्रातः 10 बजे से कैम्पस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

 

उपनिदेशक (प्रशिक्षण) अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कैम्पस प्लेसमेंट कैंप में ऑटोमोबाइल, एमएमवी, मशीनिस्ट, टर्नर, फिटर, डीजल मैकेनिक एवं इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। भाग लेने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा तथा उन्हें एनएपीएस कार्यक्रम के अंतर्गत रखा जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों एवं फोटोकॉपी के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आवागमन के लिए बस अथवा रेल किराया भी प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *