Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260502_161429

 

 

अजमेर, 2 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शनिवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तिलोनिया, फलोदा, मुण्डोती, नलू, केकड़ी विधानसभा के निमोद, कोहडा, पारा, गुलगांव, मीणों का नयागांव, ऊंदरी, नसीराबाद विधानसभा के मावशिया, केसरपुरा, सूरजपुरा, रामबाडी, रामसर, पुष्कर विधानसभा के गेगल, गगवाना, भूडोल, गोडियावास, बुबानी गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

 

*रविवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ*

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि रविवार 3 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बान्दरसिन्दरी, पाटन, चुन्दडी, बडगांव, केकड़ी विधानसभा के कुशायता, बिसुन्दनी, गोरधा, पीपलाज, आमली, नसीराबाद विधानसभा के सनोद, बेवंजा, दिलवाडा, दिलवाडी, पुष्कर विधानसभा के रसूलपुरा, नारेली, बडल्या, पालरा, सेदरिया गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *