अजमेर। 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर असर पड़ सकता है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार पेट्रोल-डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम स्थिर रखे गए हैं। यह बढ़ोतरी वैश्विक हालात और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर मानी जा रही है।