Wed. Oct 21st, 2026
IMG_20260427_181308

अजमेर। अजमेर में 30 अप्रैल को नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध लाल्या-काल्या का मेला आयोजित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक मेला अजमेर के नया बाजार स्थित नरसिंह जी के नोहरा में भरता है।  यह मेला करीब 350 वर्षों से नरसिंह जयंती के दिन ही आयोजित किया जा रहा है। लाल्या-काल्या की झांकी मेले में काल्या (हिरण्यकश्यप का प्रतीक) भक्तों को डराता है।जबकि लाल्या (वराह भगवान का प्रतीक) भक्तों को प्रसाद देता है। मेले की सबसे अनूठी परंपरा में लाल्या रूप धारी कलाकार भक्तों पर सोटे (छड़ी) मारते हैं, जिसे प्रसाद के रूप में लिया जाता है। शाम को भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां और लीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

One thought on “अजमेर में 30 अप्रैल को भरेगा लाल्या-काल्या का मेला: 350 साल पुरानी है परंपरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *