अजमेर। एक रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेसरा गांव में शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया पेश आया है। यहाँ एक आवारा कुत्ता घर के अंदर सो रहे महज डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। इस हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसे लहूलुहान हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम बच्चे के इलाज में जुटी हुई है। और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।