अजमेर, 24 अप्रैल। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) ने जिले के तीन उपखण्डों केकड़ी, सरवाड़ और सावर में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों (राशन की दुकानों) के आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया है। जिला कलक्टर द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्तियों के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार मई माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) श्री नीरज जैन ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए उपखण्डवार साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार, केकड़ी उपखण्ड क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों के लिए साक्षात्कार 25 मई को आयोजित होंगे। इसके पश्चात सरवाड़ उपखण्ड के आवेदकों के लिए 26 मई और सावर उपखण्ड क्षेत्र के लिए 27 मई की तिथि नियत की गई है।
https://shorturl.fm/r6KSe