अजमेर। अजमेर शहर में दिल्ली गेट स्थित होटल मून स्टार के रूफटॉप पर अचानक से अज्ञात कारणों के चलती भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। और ना ही कोई जनहानि हुई।