Wed. Apr 22nd, 2026
IMG_20260407_141523

अजमेर। अजमेर शहर में मंगलवार मौसम ने करवट ली। और अजमेर शहर में हुई तेज बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरू हुआ मौसम अचानक तेज बारिश में बदल गया। करीब आधे घंटे की तेज बरसात के बाद शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। गंज, महावीर सर्कल, मदार गेट और रेलवे स्टेशन मार्टिंडल ब्रिज के नीचे भारी जलभराव देखने को मिला। कई जगहों पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि दोपहिया वाहन और राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई।ऐसे में लोगों को कुछ जगहों पर कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई वाहन पानी में बंद हो गए। जिन्हें धक्का लगाकर निकालना पड़ा। नगर निगम की ओर से निकासी की व्यवस्थाओं के दावे एक बार फिर बारिश की तेज बौछारों के सामने धराशायी होते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *