Wed. Apr 22nd, 2026
IMG_20260405_192820

 

अजमेर। कोटा, 05 अप्रैल। कोटा के नयापुरा में नवनिर्मित ‘जल संसाधन भवन’ का लोकार्पण रविवार को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत् पूजा अर्चना एवं पट्टिका का अनावरण कर किया। 

कार्यक्रम में विधायक कोटा दक्षिण श्री संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन, संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, चीफ इंजीनियर जल संसाधन कोटा संभाग श्री डी आर मीणा एवं जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नव निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला एवं जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने भवन का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

 

करीब 11.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक भवन विभागीय अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

भवन में भूतल सहित चार तल निर्मित किए गए हैं, जिनमें कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल, पेंट्री, स्टोर, विद्युत कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, लिफ्ट तथा सुगम आवागमन के लिए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है। 

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *