Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260330_172024

अजमेर। अजमेर शहर में महावीर जयंती के अवसर पर 150 साल पुराना सोने का रथ पर ‘श्रीजी की सवारी’ निकाली गई। यह देश के सबसे बड़े सोने के रथों में से एक है। जिस पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान की जाती है। रथ में लकड़ी और तांबे के ढांचे पर सोने की परत चढ़ी है। और इसे श्रद्धालु स्वयं रस्सों से खींचा गया। इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से महावीर जयंती (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी) पर किया गया। यह रथ बेहद प्राचीन और कीमती है। जिस पर 50 साल पहले सोने का पत्रा (परत) चढ़ाया गया। रथ में आगे घोड़े, पीछे बग्गी और गुंबदनुमा छत बनी है। शोभायात्रा में भगवान महावीर के संदेशों वाली कई झांकियां सजाई गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती गई। और इस यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा रथ को हाथों से खींचना और भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *