अजमेर। अजमेर में बड़ी रेड हुई जिसमें मिलते जुलते ब्रांड के तेल को जब्त किया गया। खबर है कि देश की जानी-मानी और PATANJALI FOODS LIMITED के प्रसिद्ध ब्रांड “महाकोष” की नकल कर बाजार में हुबहू तेल बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में तेल बनाकर बेचने वालों पर कानून का शिकंजा कस गया है।
PATANJALI FOODS LIMITED को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अजमेर में स्थित एक OIL MILLS द्वारा हुबहू तेल बेचे जा रहे है, जिसकी पैकेजिंग, नाम, डिजाइन, लिखने का तरीका और पूरी बनावट हूबहू PATANJALI FOODS LIMITED के पंजीकृत ब्रांड “महाकोष” जैसी है। इससे आम ग्राहक आसानी से धोखे में आ सकता है।
प्रारंभिक जांच में साफ पाया गया कि यह पूरी गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का खुला उल्लंघन है। यह मामला न सिर्फ ब्रांड की नकल का है, बल्कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अवैध मुनाफा कमाने की कोशिश भी है।
उल्लेखनीय है कि
PATANJALI FOODS की ओर से अधिवक्ताओ ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मजबूत पाते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की मदद से सर्च और सीज़र की अनुमति दी। सभी माल को जब्त कर सील कर दिया गया है और अब यह कोर्ट की कस्टडी में है।