अजमेर। अजमेर शहर में गड्डी मालियान मुक्तिधाम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रोडवेज कर्मचारी राकेश का अंतिम संस्कार दो दिन पहले यहां किया गया था। रविवार को उनके परिजन अस्थि संग्रह (अस्थियां इकट्ठा करने) के लिए मुक्तिधाम पहुंचे। तो उन्हें चिता स्थल पर अस्थियां बिल्कुल गायब मिलीं। यह देखकर परिवार स्तब्ध रह गया और गहरा आक्रोश फैल गया। अजमेर के गड़ी मालियान मुक्तिधाम में दो दिन पहले रोडवेज कर्मचारी राकेश का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था। परिवार के सदस्य रविवार को अस्थि संग्रहण के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, जहां वे अपनी अपनों की अस्थियां इकट्ठा करने की तैयारी में थे। लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें जो देखने को मिला। उससे वे स्तब्ध रह गए। चिता स्थल पर अस्थियां पूरी तरह गायब थीं। परिवार के लोग पहले तो हैरान हुए। फिर गुस्से में आ गए। उन्होंने मुक्तिधाम प्रशासन से सवाल किए। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह घटना हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार तीसरे दिन या अस्थि विसर्जन से पहले की महत्वपूर्ण रस्म को प्रभावित कर रही है। जहां अस्थियां संभालकर गंगा या अन्य पवित्र स्थलों में विसर्जित की जाती हैं।