अजमेर। अजमेर जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद (SSCI), नई दिल्ली के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह भर्ती अभियान कल यानी 23 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च तक अलग-अलग पंचायत समितियों में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
कब और कहां लगेंगे भर्ती कैंप
23 मार्च 2026 – पंचायत समिति केकड़ी
24 मार्च 2026 – पंचायत समिति किशनगढ़
25 मार्च 2026 – पंचायत समिति नसीराबाद
26 मार्च 2026 – पंचायत समिति भिनाय
27 मार्च 2026 – पंचायत समिति सरवाड
30 मार्च 2026 – पंचायत समिति पीसांगन
31 मार्च 2026 – पंचायत समिति अजमेर
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कितने पदों पर होगी भर्ती
सुरक्षा जवान – 370 पद
सुरक्षा सुपरवाइजर – 20 पद
सुरक्षा अधिकारी – 10 पद
योग्यता और आयु सीमा
सुरक्षा जवान: 10वीं पास
सुरक्षा सुपरवाइजर: 12वीं पास
सुरक्षा अधिकारी: ग्रेजुएट
आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष तय की गई है।