अजमेर। अजमेर शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अजमेर शहर में एक युवती सहेली के द्वारा एक युवक से मिली। और युवक ने पीड़ित युवती को शादी का झांसा दिया। और युवती को दोस्तों की पार्टी में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया। जहां विरोध करने के बावजूद देह शोषण किया। उसके होश में आने पर आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने जयपुर ले जाकर दुष्कर्म किया।