जालोर में नेशनल हाईवे-48 पर सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास तेल से भरा एक टैंकर पलटने से भीषण हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर हुई इस घटना में टैंकर में आग लग गई और सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। इस हृदयविदारक हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने की खबर है, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने व यातायात सुचारू करने में जुटी है।