अजमेर। अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नया घर गुलाब बाड़ी स्थित एक प्राचीन बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। जहाँ चोरों ने भगवान के 800 ग्राम चांदी के दो छत्र चुरा लिए। सीसीटीवी में एक चोर द्वारा मंदिर की परिक्रमा कर चोरी करने और महिला साथी द्वारा रेकी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।