Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260309_154537

अजमेर। अजमेर शहर में पत्नी के पीहर से नहीं आने पर पति ने अपना गला काट लिया। अजमेर जिले के सरवाड़ का रहने वाला कमलेश (19) पुत्र नवरत्न भाई ने घर पर सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काट लिया था। भाई भैंरू ने बताया- कमलेश की पत्नी के पीहर जाने के बाद वह डिप्रेशन में आ गया। पत्नी के वापस नहीं आने पर कमलेश ने चाकू से अपना गला काट दिया। सरवाड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कमलेश की सालभर पहले ही शादी हुई है। कमलेश मजदूरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *