अजमेर। अजमेर शहर में आज फव्वारा चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री जी के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और नाराजगी जताई गई। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग करी है।