Tue. Feb 10th, 2026
IMG_20260210_162342

अजमेर। राजस्थान के सीकर जिले से मंगलवार की सुबह राजस्थानवासियों के लिए दुख की खबर लेकर आई। बताा जा रहा है कि कार चलाते समय नींद की झपकी आने से उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही केसर देव मारवाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि केसर देव मारवाड़ी अपनी पत्नी चंदा प्रजापत के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह से लौटकर जयपुर आ रहे थे। हादसे के वक्त उनकी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रींगस के राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *