Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20260108_162325

 

 

अजमेर। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत आज भाजपा पुष्कर विधानसभा के पुष्कर शहर एवं बूढ़ा पुष्कर मंडल की संगठनात्मक बैठक में सहभागी बने। 

 

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की जड़ें मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

मंत्री श्री रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठनात्मक मजबूती ही आगामी चुनौतियों का सामना करने और जनविश्वास को और प्रगाढ़ करने का आधार बनेगी।

 

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने, घर-घर तक संवाद स्थापित करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 

 

मंत्री श्री रावत ने बूथ स्तर पर नियमित बैठकें, फीडबैक तंत्र को मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, निवर्तमान अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, मंडल अध्यक्ष भूवनेश पाठक, शक्ति सिंह राठौड़ सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में मंत्री श्री रावत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने, जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील रहते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

 

जय जय पुष्कर राज।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *