अजमेर। चौमूं कस्बे में बीते दिनों हुए पुलिस पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के चौमूं में धार्मिक स्थान के अतिक्रमण विवाद के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पत्थरबाजों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के विवाद और पत्थरबाजी के बाद स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय लिया। वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है। या सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। तो उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होना तय है।
![]()