Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20251212_130659

अजमेर। हनुमानगढ़ जिले के राठी खेड़ा गांव में एथेनॉल फैक्ट्री लगाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन उग्र हो गया। किसानों द्वारा प्लांट की निमार्णाधीन दीवार तोड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तेजित किसानों ने पुलिस कर्मियों व प्रशासन के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 17 को महापंचायत रखी गई है। जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *