Sun. Nov 8th, 2026
IMG_20251212_142516

अजमेर। सनी देओल बड़ी वापसी की तैयारी कर चुके हैं। इस साल बेशक रिलीज हुई ‘जाट’ उतना माहौल नहीं बना पाई। पर अब बारी बॉर्डर के अगले पार्ट की है। जिसका सालों से एक-एक फैन को इंतजार था। अब बारी है फिल्म के धांसू टीजर की। जो इसी महीने यानी दिसंबर में रिलीज कर दिया जाएगा। शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ की टीम ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। और फिल्म के टीजर रिलीज का खुलासा किया है। वरुण धवन ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है, विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की याद, और साल का सबसे ग्रैंड टीजर लॉन्च – एक साथ. ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 PM IST पर आएगा। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *