अजमेर। मैक्सिको की फातिमा बोस फर्नांडिस मिस यूनिवर्स 2025 बनी है। मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का सपना टूट चुका है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने के बाद टॉप 12 में जगह बनाने में नाकाम रहीं। पूरे देश की नजर मनिका पर टिकी हुई थीं. मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की झोली में तीन बार ही आया है। इसमें सबसे पहले सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू कौर ने जीता है। इस बार राजस्थान की मनिका से बहुत उम्मीदें थीं। जो धराशयी हो गई। अब यह खिताब मिस मेक्सिको फातिमा बोस को मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया है।