अजमेर। अजमेर शहर में मंगलवार सुबह गांधी भवन चौराहे पर डंपर ने अजय नगर निवासी दीपक चांदवानी को टक्कर मारकर कुचल दिया। अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा सामने आया है। शहर में तेज रफ्तार में चल रहे नगर निगम के डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।