Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20251103_191207

 

 

अजमेर , 3 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान पहली बार ब्रह्मा मंदिर स्थित एंट्री प्लाजा पर प्रांतीय कला शिविर का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा l

  राजस्थान के जाने-माने कलाकार मंगलवार 4 नवंबर को प्रातः 10 बजे से ब्रह्मा मंदिर स्थित एंट्री प्लाजा पर धोरों के रंग पुष्कर मेले के संग के तहत मेले के रंगों को ब्रश के जरिए कैनवास पर सजाएंगे l              

 

   शिविर संयोजक संजय कुमार सेठी ने बताया की प्रांतीय कला शिविर का आयोजन पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है l इसमें ख्याति प्राप्त कलाकार जल , रंग एवं एक्रेलिक रंगो के माध्यम से पुष्कर एवं मेले के रंगों को अपने कैनवास पर चित्रित करेंगे l 

  उन्होंने बताया कि कला शिविर में राजस्थान के 30 कलाकारों को आमंत्रित किया है जो शिविर में पर्यटकों के सम्मुख कलाकृतियों का निर्माण करेंगे l सायं काल 4 बजे शिविर के समापन पर निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी एंट्री प्लाजा पर आयोजित की जाएगी l

  कला शिविर के दौरान मांडणा कलाकार श्री सेठी द्वारा पर्यटकों के लिए निशुल्क राजस्थानी मांडणा कार्यशाला आयोजित की जाएगी l इसमें राजस्थानी मांडणा बनाना सिखाया जाएगा l शिविर में कोई भी कला प्रेमी आकर ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ कार्य कर सकेंगे और कला की बारीकियां को जान सकेंगे । 

   उन्होंने बताया कि शिविर में महेश कुमावत, अनुराग मेहता, मनोज प्रजापति, रेखा अग्रवाल, निकिता, सचिन सकलकर, राकेश कुमावत, निहारिका राठौर, इंदु खंडेलवाल, सौम्या तिवारी, संत कुमार, कपिल , बनवारी लाल सहित अन्य कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *