Thu. Oct 29th, 2026
IMG_20251028_172319

 

                      अजमेर, 28 अक्टूबर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई नवम्बर माह के प्रथम गुरूवार 6 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

                      लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवम्बर माह के प्रथम गुरूवार 6 नवम्बर को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें उपखण्ड क्षेत्र पीसांगन की रामपुरा डाबला, अजमेर ग्रामीण की बड़ल्या तथा सावर की कालेड़ा कंवरजी ग्राम पंचायत का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *