Sun. Nov 1st, 2026
IMG_20251017_183938

 

अजमेर। कुचामन के कारोबारी रमेश रुलानिया हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना। सूचना है की व्यापारी की हत्या करने आए चार आरोपियों में से तीन आरोपी पकड़े गए है। वही एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। तीनो आरोपी बंगाल के किसी क्षेत्र में पकड़े गए है। राजस्थान पुलिस के कई बड़े अधिकारियों के सुपरविजन में दर्जनों पुलिस की टीमे कुचामन के व्यापारी की हत्या के बाद से लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनका पीछा कर रही थी। व्यापारी की हत्या के बाद आक्रोशित लोगो ने कुचामन थाने के सामने धरना भी दिया था।

 

व्यापारी की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों का पूरा खुलासा पुलिस के अधिकारी प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *