Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20250926_200036

अजमेर। मंत्री श्री रावत ने ग्राम पंचायत देवनगर ग्रामीण सेवा शिविर में ₹136.15 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण – आमजन को मिली राहत ऐतिहासिक विकास कार्य कराने पर ग्रामीणों द्वारा मंत्री श्री रावत का 51 किलो की पुष्प माला से किया भव्य अभिनंदन अधिकारी कर्मचारी शिविर में जन सेवा की भावना से कार्य करें और शिविर के दिन ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। ताकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का जनकल्याण का संकल्प फलीभूत हो सके। कोई भी विभागीय अधिकारी इसमें कोताही ना बरते, अन्यथा जिले से बाहर जाने के लिए तैयार रहे। यह बात जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने शिविर में संबोधित करते हुए कही।

 

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवनगर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा हाथों-हाथ नामांतरण, आपसी बंटवारे, रास्ता चिन्हकरण, पेंशन, जनआधार अपडेशन, चिकित्सा उपचार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक कार्य निस्तारित कर ग्रामीणों को त्वरित लाभ पहुंचाया गया।

 

*_एडीए से नवीन कार्यों की स्वीकृति से हर्ष की लहर :_*

मंत्री श्री रावत द्वारा एडीए से देवनगर में राशि रू 10.11 करोड़ के नवीन कार्य स्वीकृत होने की जानकारी देते ही ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

 

जिला परिषद सदस्य महेंद्र मझेवला ने इस अवसर पर कहा कि “जल संसाधन मंत्री श्री रावत सदैव क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों का ही परिणाम है कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र निरंतर चंहूमुखी विकास की ओर अग्रसर है।”

 

*_एडीए से स्वीकृत राशि रू 10.11 करोड़ के कार्य निम्नलिखित है :_*

1. राउमावि देवनगर से दरोगा मोहल्ला होते हुए किशन रेबारी के घर तक सी सी सडक व नाली निर्माण, राशि 74 लाख

2. पौधारोपण व 2 वर्ष का रख रखाव, राशि 104.80 लाख

3. देवनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से देवनगर राजस्व सीमा तक 7.5 मी. सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राशि 334.70 लाख

4. देवनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से पुष्कर रेलवे क्रासिंग तक 7.5 मी. सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राशि 497.25 लाख

 

*_शिलान्यास एवं लोकार्पण से दिखा विकास का नया आयाम -_*

शिविर के दौरान जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने कई स्वीकृत एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया।

 

*_मंत्री श्री रावत द्वारा किये ग्राम पंचायत देवनगर के ₹136.15 लाख के शिलान्यास और लोकार्पण के कार्य_*

1. राउमावि देवनगर से दरोगा मोहल्ला होते हुए किशन रेबारी के घर तक सी सी सडक व नाली निर्माण, राशि 74 लाख

2. राउमावि देवनगर में 3 कक्षा कक्ष निर्माण, राशि 37.62 लाख 

3. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम बागोलाई में कक्षा कक्ष निर्माण, राशि 12.54 लाख 

4. देवनगर चारागाह में वृक्षारोपण तारबंदी व अन्य विकास कार्य, राशि 8 लाख

5. अल्पू के घर से मदन माली के घर की ओर सी सी ब्लॉक, राशि 2 लाख

6. श्मशान विकास बाईपास देवनगर, राशि 1.99 लाख

 

*_आमजन की सहभागिता -_*

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह, पंचायत समिति सदस्य रतन गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव, सरपंच लालीदेवी, उप सरपंच महफूल देवी, संपत सुवाल, महेंद्र सिंह, गोवर्धन सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

ग्रामीण सेवा शिविरों ने जहां आमजन को त्वरित राहत दी, वहीं जल संसाधन मंत्री श्री रावत द्वारा हुए करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के निरंतर विकास की गाथा को और मजबूत किया।

 

जय जय पुष्कर राज।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *